
अखिल भारतीय जनसंघ की नई आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ एवं राष्ट्रीय सदस्यता अभियान
अखिल भारतीय जनसंघ की नई आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ एवं राष्ट्रीय सदस्यता अभियान
हमारी गतिविधियों और पहलों से अपडेट रहें

अखिल भारतीय जनसंघ की नई आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ एवं राष्ट्रीय सदस्यता अभियान

अखिल भारतीय जनसंघ द्वारा राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं अखंड भारत के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करना तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त करेंगे तथा डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालेंगे। यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम विवरण कार्यक्रम: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पूर्ति समारोह आयोजक: अखिल भारतीय जनसंघ तिथि: रविवार, 5 जुलाई 2026 समय: दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक स्थान: डीडी स्पीकर हॉल, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, रफ़ी मार्ग, नई दिल्ली अखिल भारतीय जनसंघ सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से इस गरिमामय आयोजन में सादर सहभागिता का आग्रह करता है। आइए, हम सभी मिलकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के आदर्शों को आत्मसात करें और एक सशक्त, समृद्ध एवं अखंड भारत के निर्माण का संकल्प लें। ॥ राष्ट्र देवो भव ॥